Sunday, December 31, 2017

What Not To Eat

*AGEING GRACEFULLY*


 --Jagmohan Gautam


Gist of series covered in sixteen parts. Today we are taking gist of Part X

                           

*WHAT NOT TO EAT contd.*

 .
 Food can be medicine or it can be poison. Though each body has its own specifications but on the basis of various combination and perturbation, the following list of *what not to eat* is advised.                       

  *1.* Dependability on Pressure Cooker, Microwave and Fridge for cooking, warming and/or preserving of food/ water should be brought down to as less as possible.        *2.* Wheat flour of more than 15 days old and of other grains like Maize, Barley etc of more than 7 days old should not be used.                      *3.* Dough must be used with in 45 minutes of its preparation.                   

*4.* Cooked food must be eaten with in 45 minutes of its preparation.               

  *5.* Under no circumstances stale (बासी)/left over food be used/eaten.                    *6.* Avoid processed food.        .           

  *7* No juices till teeth are in mouth instead use fruit/ Vegetables.         

  *8.* No water before and after meals.           

*9.* No fridge water.         
*10.* Don't drink raw (unpasteurized) milk instead stick to ultra-heat treated milk.             
*11.* No bakery's item.     
*12.* Avoid Dahi, Til, Sattu in night.                       *13.* Avoid eating Cucumber in dinner. {खीरा सुबह हीरा, दिन मैं जीरा और रात मैं कीड़ा}     
*14.* Avoid fruit in the last of meal.                     *15.* Avoid raw or lightly cooked bean sprouts.     
*16.* Don't take raw eggs, fish, oysters.     .           *17.* Avoid processed carbohydrates like pasta, bread and baked goods.  *18.*Don't use potato chips and French fries. 
*19.* Avoid poor quality foods like trans fats, cause inflammation.     
*20.* Leave immediately so called iodized salt and white sugar instead use सेंधा नमक and गुड़/ खांड                                   

*21.  Avoid Unpasteurized juice.                                                     22.* Following set of eatables is incompatible hence should not be taken simultaneously.


– Milk with meat
– Salt and milk
– Cheese and fruit
– Fruit with milk
– Stale food (including leftovers)
– Fish with yogurt/dahi or milk
– Milk and dahi/yogurt
– Excessive intake of wet, green, leafy veggies (like spinach) or salads
– Excessive amounts of pickled or fermented foods
– Ice cream at night
– Improper seasonal diet
-- Milk and sour citrus fruit
-- Milk and jackfruit(कटहल)
-- Honey and Ghee
 -- दूध की खीर के साथ खिचड़ी
-- Udad उड़द must be taken alone particularly not with dahi. 

*23.* What is the practice of a family since the time of forefathers about not to eat be continued and followed rigorously. This is advised due to reason that since so many generations eating habits in a family are formed keeping Season, Timing and Geographic zone in consideration.                      *24* Grown out of geographic zone and unseasoned fruits, Vegetables and other foods be avoided and instead locally and seasonal be preferred. 
*25* Avoid cold drinks at meal and ice-cold food in general
*26* Must avoid the food which does not suits to prakriti of an individual ie Vaat, Pitt or Cough.

It is rightly said that *"The old age explosion makes it more important to identify what lifestyle factors are important for maintaining cognitive, psychological and physical health up through old age."* With these words I am putting full stop What Not To Eat. Our next topic will be of top important,not only for aged one but to all *"WHAT WE MUST EAT"*
*शालीन वृद्धावस्था (भाग १०)*


मूल श्री जगमोहन गौतम द्वारा अंग्रेजी में लिखित एवम इसका हिंदी अनुवाद श्री विजय कुमार सिंघल द्वारा।

(Hindi Translation of Gist of "Ageing Gracefully" part 10)



        *क्या न खायें* (जारी)

भोजन दवा भी हो सकता है और विष भी। हालाँकि प्रत्येक शरीर की अपनी विशेषतायें होती हैं, फिर भी संयोग (combination) और दुर्योग (perturbation) के आधार पर *क्या न खायें* के बारे में निम्न सूची की सलाह दी जाती है-

*१.* खाना या पानी पकाने, गर्म करने और सुरक्षित रखने के लिए प्रेशर कुकर, माइक्रोवेव ओवन और फ्रिज पर अपनी निर्भरता जितनी सम्भव हो, उतनी कम करनी चाहिए।

*२.* १५ दिन से अधिक पुराना गेहूँ का आटा और चना, मक्का, जौ आदि अन्य मोटे अनाजों का ७ दिन से अधिक पुराने आटे का उपयोग नहीं करना चाहिए।

*३.* आटे की लोई (गूंदा हुआ आटा) बनाने के ४५ मिनट के अन्दर उपयोग कर लेना चाहिए। विशेषतया फ्रिज में गूंदा आटा रखकर उपयोग करने से बचना चाहिए।

*४.* पकाया हुआ खाना पकाने के ४५ मिनट के अन्दर अवश्य खा लेना चाहिए।

*५.* किसी भी हालत में बासी या बचे हुए खाने को नहीं खाना चाहिए।

*६.* प्रोसेस किये हुए खाद्यों से बचिए।

*७.* जब तक मुँह में दाँत हैं, तब तक जूस न पियें, इसकी जगह फल और सब्ज़ियाँ खायें।

*८.* भोजन से पहले और बाद में जल न पियें।

*९.* फ्रिज में रखा पानी न पियें।

*१०.* कच्चा (अपाश्चुरीकृत) दूध न पियें। इसके बजाय खूब उबाले गये दूध को ग्रहण करें।

*११.* बेकरी की कोई वस्तु न लें।

*१२.* रात्रि में दही, तिल और सत्तू से बचें।

*१३.* रात्रि के भोजन में खीरा न खायें। {खीरा सुबह हीरा, दिन मैं जीरा और रात मैं कीड़ा}     

*१४.* भोजन के तुरंत बाद फल न खायें।

*१५.* कच्ची या कम उबाली हुए अंकुरित फलियाँ न खायें।
             
*१६* कच्चे अंडे, मछली व  कस्तूरी (oysters) न लें।

*१७.* प्रोसेस किये हुए कार्बोहाइड्रेट जैसे पास्ता, ब्रेड और पकायी हुई वस्तुओं से बचें।

*१८.* आलू चिप्स और फ़्रेंच फ्राई का उपयोग न करें।

*१९.* खराब गुणवत्ता के खाद्य जैसे ट्रान्स वसा (trans fats) से बचें, जिनसे जलन (inflammation) होती है।

*२०.* तथाकथित आयोडीनयुक्त नमक और सफेद चीनी को तत्काल छोड़ दें। इनकी जगह सेंधा नमक तथा गुड़/खाँड़/बूरा का उपयोग करें।

*२१.* अपाश्चुरीकृत जूस से बचें।

*२२.* निम्नलिखित खाद्य वस्तुएँ परस्पर विरोधी हैं। इनको एक साथ नहीं लेना चाहिए-
- दूध और माँस
- नमकीन और दूध
- पनीर और फल
- दूध के साथ फल
- बासी (बचा हुआ) खाना
- दही या दूध के साथ मछली
- दूध और दही
- गीली, हरी और पत्तेदार सब्ज़ियाँ या सलाद आवश्यकता से अधिक मात्रा में न लें।
- अचार या विक्षोभीकृत खाद्य (fermented foods) अधिक मात्रा में न लें।
- रात में आइसक्रीम
- बेमौसम का खाना
- दूध और खट्ठे फल
- दूध और कटहल (jackfruit)
- शहद और घी
- दूध की खीर के साथ खिचड़ी
- उड़द के अकेले ही लें, विशेषत: दही के साथ नहीं लें।
- जहां तक हो सके द्वि दल के साथ दही लेने से बचें।

*२३.* हमारे पूर्वजों के समय से परिवार मैं जो खाद्य पदार्थ न खाने की परम्परायें चली आ रही हैं उनका कडाई से पालन करें। इस सलाह का कारण यह है कि पीढ़ियों से मौसम, समय और भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार भोजन की आदतें बनायी जाती हैं।

*२४.* अपने भौगोलिक क्षेत्र से बाहर उगाये गये तथा बेमौसम के फल, सब्ज़ियों तथा अन्य खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। इसके बजाय स्थानीय तथा मौसमी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।

*२५.* भोजन के समय ठंडे पेय और सामान्यतया बर्फ़ जैसे ठंडे भोजन से बचना चाहिए।

सही कहा गया है कि *वृद्धावस्था के चरम पर आने के कारण यह अधिक महत्वपूर्ण हो गया है कि जीवनशैली के महत्वपूर्ण कारकों को पहचाना जाये, जिससे पूरी वृद्धावस्था में संज्ञानात्मक (cognitive), मनोवैज्ञानिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बनाये रखा जा सके।*

इन शब्दों के साथ मैं *क्या न खाएं* पर चर्चा समाप्त कर रहा हूँ । हमारी चर्चा का अगला विषय मात्र वृद्धों के लिए ही नहीं अपितु सभी आयु वालों के लिए महत्वपूर्ण होगा - *हम क्या अवश्य खायें।*

No comments:

Post a Comment