Monday, November 9, 2020

मखाना स्नैक्स है इसके सेहत लाभ और सेवन करने की विधि

 मित्रो,

   अब समयबा गया है जब हमको अपनी ऊर्जा एवम दिमाग निरन्तर स्वस्थ रहने के खाद्य पदार्थों को उपयोग करने की और लगाना होगा जो हमारे निवास स्थान की भौगोलिक स्थितियों के अनुकूल हों, शुद्ध हों एवम उपयोगी हों। क्यों न अपनी चाय के साथ मठरी/पापे/नमकीन को हटाकर *मखाने* को स्थान दें। जानिए इसके लाभ::--


*मखाना*


मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है जिसे हम सूखे मेवों में शामिल करते हैं। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो इसके अगगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं। जानिए इसके  सेहत लाभ और सेवन करने की विधि - 

 

*सेवन की विधि* - अगर आप जल्द से जल्द मधुमेह को खत्म करना चाहते है और सेहत के अन्य लाभ पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट चार मखाने खाएं। इनका सेवन कुछ दिनों तक लगातार करें। 

 

1 आप मखाने के चार दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है। 


 

2 दिल के लिए फायदेमंद - मखाना केवल शुगर के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। 

 

3 तनाव कम - मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें। 

 

4 जोड़ों का दर्द दूर - मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। 

 

5 पाचन में सुधार - मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है। 

 

6 किडनी को मजबूत - फूल मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्‍लड को बेहतर रखने के लिए खानों का नियमित सेवन करें।


 मखाने कमल के बीजों की लाही है। मखाना को देवताओं का भोजन कहा गया है। पूजा एवं हवन में भी यह काम आता है। इसे आर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं। क्योंकि यह बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशी के उपयोग के उगाया जाता है। लोग मखाने को खीर के रूप में या फिर नमक में भून कर भी खाते हैं। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर एक जलीय उत्पाद है। मखाना स्वास्थ्य के लिये भी काफी फायदेमंद है। मखाने के बीज किडनी और हृदय के लिये लाभप्रद हैं।


मखाने के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। यह शीघ्रपतन से बचाता है, वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है जिससे कामेच्छा बढ़ जाती है।

इसके अलावा मखानों का नियमित सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और हमारा शरीर सेहतमंद रहता है। मखाने में मौजूद प्रोटीन के कारण यह मसल्स बनाने और फिट रखने में मदद करता है।


1. इसे खाने से पेट भरता है जल्‍दी

मखाने में कैलोरी, वसा और सोडियम कम होती है इसीलिए इसे किसी भी वक़्त खाया जा सकता है। यही नहीं इसे खाने से पेट भी जल्दी भरता है। जिससे भूख कम लगती है।


2 . ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले जरुर खाएं

इसमें कम सोडियम होता है लेकिन पोटेशियम और मैग्नीशियम इसमें अच्छी मात्रा में पाया जाता है। तो जिन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत है वे मखाना खा सकते हैं।


3. हड्डी और दांत के लिए फायदेमंद

इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो आपकी हड्डी और दांत के लिए फायदेमंद है।


4. डायबिटीज

डायबिटीज चयापचय की बीमारी है, जो हाई ब्लड शुगर लेवल से होता है। इससे इंसुलिन हार्मोंन का स्राव करने वाले अग्न्याशय के कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। लेकिन मखाने मीठा और खट्टा बीज होता है। और इसके बीज में स्टार्च और प्रोटीन होने के कारण यह डायबिटीज के लिए बहुत अच्छा होता है।


5. किडनी की बीमारी से बचाए

मखाने में एस्ट्रिंजेंट होता है जो किडनी की बीमारी से बचता है।


6. वजन कम करने के लिये अच्‍छा

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मखाना किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें वसा नहीं होती है साथ ही इसे खाने से पेट भी भर जाता है। तो भूख भी कम लगती है।

 

7. दस्‍त से बचाए

मखाना एक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा आसानी से पच जाता है। मखानों को देसी घी में भूनकर खाने से दस्त जैसे रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

8. चेहरा बनाए खूबसूरत

मखाना एंटी-एजिंग के साथ एंटी-आक्सीडेट से भी भरपूर होता हैं जो उम्र को रोकने में सहायता करता है। जिस वजह से आप लंबे समय तक जवां बने रहते हो। झुर्रियां और बालों का सफेद होना भी मखाने से कम हो जाते हैं।


मखाने में जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, फैट, मिनरल और फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व होते हैं वे कामोत्तेजक को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही शुक्राणुओं के क्वालिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ उसकी संख्या को भी बढ़ाने में सहायता करते हैं।


10. गर्भवती महिलाओं के लिये अच्‍छा

प्रेगनेंट महिलाओं और प्रेगनेंसी के बाद कमजोरी महसूस करने वाली महिलाओं को मखाना खाना चाहिये।


11. शरीर की कमजोरी दूर करे

रात को दूध में मखाने डालकर खाने से आपको अच्छी नींद आती है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है साथ ही तनाव को भी खत्म कर देता है।

 

12. कॉफी की लत छुड़ाए

अगर आपको कॉफी पीने की लत लगी हुई है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो मखाना खाएं।

 

बनाने की विधि

मखानो में कोई स्वाद नहीं होता है इसीलिए आप इसे बनाते वक़्त इसमें नमक डाल सकते हैं।

आप इसे हल्की आंच पर घी के साथ भून कर नमक डाल कर खा सकते।

इसके आलावा आप इसमें दालचीनी या ओरेगानो भी डाल बना सकते हैं।

यही नहीं इसकी आप मिठाई भी बना सकते हैं जैसे खीर।


*मखाने की तासीर*- 


मखाने की तासीर ठंडी होती है। इसे गर्मियों और सर्दियों दोनों मौसम में खाया जा सकता है। पर इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें, इससे शरीर में किसी तरह की समस्या हो सकती है।


*मखाना खाने का सही तरीका*


आप मखाने को भूनकर खा सकते हैं या उन्हें थोड़े घी में काला नमक डालकर फ्राइ कर सकते हैं जिसमें वे पॉपकॉर्न जैसे दिखेंगे। आप इसे नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं। यह मखाने खीर, मशरूम के साथ मलाईदार जैसे व्यंजनों में भी एक घटक के रूप में उपयोग किये जा सकते हैं। मखाने के साथ बने एक पेस्ट को जापानी और चीनी मिठाइयों में भी उपयोग किया जाता है। 


मखाना के अन्य फायदे - 


अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो मखाने का सेवन करने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

मखाने में प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जो लोग अपने दैनिक आहार में प्रोटीन का सेवन अच्छे से नहीं कर पाते हैं उनके लिए मखानों का उपयोग करना लाभदायक हो सकता है।

यदि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो मखाने का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मखाने में फ्लैवोनोइड्स (flavonoids) होते हैं, जो पौधों में माध्यमिक मेटाबोलाइट (secondary metabolites)  होते हैं। फ्लैवोनोइड्स सूजन और बैक्टीरिया को कम करता है ,जो शरीर की पूरी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वास्थ्य बनाए रखता है।

जिन लोगों को कॉफ़ी पिने की लत है उनके लिए मखाने का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है क्यूंकि मखाना आपकी कफी पिने की आदत को खत्म करने में मदद करता है।

इसके कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं है, परंतु कब्ज में इसका ज़्यादा इस्तेमाल करने से आपका कब्ज खराब हो सकता है। आप इसका सेवन लंबी अवधि के लिए भी कर सकते है।


फटाफट इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कीजिए और इसके स्वास्थ्य सुविधाओं का फ़ायदा उठाइए। प्रतिदिन मखाने का 25 ग्राम सेवन करने से शरीर निरोग रहता है।


Contributed By Sri Jagmohan on Whatsapp 

No comments:

Post a Comment